Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON मोहल्ले में शराब पीकर गाली-गलौज, मारपीट कर शराब पीने के लिए पैसे...

मोहल्ले में शराब पीकर गाली-गलौज, मारपीट कर शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

2
0

राजनांदगांव। प्रार्थी द्वारा थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 15.02.2026 को लगभग 01:00 बजे वह डोंगरगांव से कार्य कर घर वापस आया, तो मोहल्ले में लोगों की भीड़ लगी थी। उसी दौरान एक महिला ने बताया कि मोहल्ले का निवासी विकास यदु शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा है।
प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपी ने पास में रखा पत्थर का टुकड़ा प्रार्थी के घर की ओर फेंक दिया तथा मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने प्रार्थी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 74/2026 धारा 296, 351(2), 119(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही
घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में आरोपी विकास यदु को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी विकास यदु आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है, जिसके विरुद्ध थाना बसंतपुर में पूर्व से मारपीट एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
सराहनीय भूमिका
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, सउनि. गोवर्धन देशमुख, मनमोहन साहू, प्र.आर. दीपक जायसवाल एवं आरक्षक अतहर अली की सराहनीय भूमिका रही।