पुलवामा शहीदों की 7वीं बरसी पर श्रद्धांजलि
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की 7वीं बरसी के अवसर पर, नौतनवा नगर पालिका के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने शहीद प्रदीप थापा के स्मारक पर जाकर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान उन्होंने भावुक होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अध्यक्ष त्रिपाठी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “14 फरवरी का दिन भारत के लिए अत्यंत दुखद है। पुलवामा हमले में हमारे अमर जवानों का बलिदान भारतीय शौर्य और आतंकवाद के खिलाफ हमारी दृढ़ता का प्रतीक है। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान का हमेशा ऋणी रहेगा। इस काले दिन को याद करते हुए आज भी हर भारतीय की आंखें नम हो जाती हैं।”
इस कार्यक्रम में धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अशोक रौनियार, राहुल दूबे, दुर्गेश कुमार, राकेश जायसवाल, लल्लू जायसवाल, अभय कुमार, राशिद कुरैशी, प्रमोद पाठक सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



