Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON लोकतंत्र में वोट चोरी का भंडाफोड़ : भाजपा के चेहरे बेनकाब, आसिफ...

लोकतंत्र में वोट चोरी का भंडाफोड़ : भाजपा के चेहरे बेनकाब, आसिफ अली ने खोली साजिश की परतें

1
0

राजनांदगांव। शहर के राजेंद्र प्रसाद वार्ड में मतदाता सूची से नाम विलोपित करने के सुनियोजित षड्यंत्र का गंभीर मामला सामने आया है। कांग्रेस के सक्रिय, ऊर्जावान एवं जनहित के लिए सदैव तत्पर रहने वाले नेता आसिफ अली ने फार्म-7 के माध्यम से 32 मतदाताओं के नाम गलत जानकारी देकर हटाने के प्रयास का दस्तावेजी साक्ष्यों सहित भंडाफोड़ किया है।
आसिफ अली की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश डाकलिया, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान एवं अमित चंद्रवंशी शामिल थे, ने चिखली चौकी प्रभारी एवं तहसीलदार को 32 पृष्ठों के ठोस दस्तावेजी साक्ष्यों सहित ज्ञापन सौंपकर मांग की कि गलत जानकारी देने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत जांच कर अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि यह कृत्य जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के प्रावधानों के विपरीत है तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 212 के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।
आसिफ अली ने बताया कि फार्म-7 में मतदाताओं को स्थायी रूप से स्थानांतरित दर्शाकर उनके नाम विलोपित कराने का प्रयास किया गया, जबकि संबंधित मतदाता उसी वार्ड के निवासी हैं एवं उनका राशन कार्ड, आधार कार्ड आदि शासकीय दस्तावेज संबंधित वार्ड का है व इन सभी का किसी अन्य वार्ड की मतदाता सूची मे नाम भी दर्ज़ नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि जिन 32 मतदाताओं के नाम हटाने का आवेदन दिया गया, उनमें से 4 मतदाता स्वयं उपस्थित होकर कार्यवाही हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किये हैं शेष, जिससे स्पष्ट है कि यह पूरी कार्रवाई भ्रामक एवं तथ्यहीन जानकारी पर आधारित है।
प्रारंभिक तथ्यों से यह भी उजागर हुआ है कि फार्म-7 में गलत जानकारी देकर नाम विलोपन का प्रयास करने वालों में भाजपा के पूर्व पार्षद देवेश घाटोड़े एवं किशन अग्रवाल के नाम शामिल हैं। यह भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने का गंभीर और सुनियोजित प्रयास प्रतीत होता है।
आसिफ अली ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार देशभर में मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के प्रयासों को उजागर करते रहे हैं। उसी क्रम में आज राजनांदगांव में भी भाजपा के इस कुत्सित प्रयास का खुलासा आम जनता के सामने हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि दोषियों पर शीघ्र वैधानिक कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक दायरे में रहकर कड़ा प्रतिरोध दर्ज कराएगी।
अंत में उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाना केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि नागरिक के संवैधानिक अधिकार पर सीधा प्रहार है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।
ज्ञापन सौंपे जाने के समय मुख्य रूप से इब्राहिम खान, बबलू कसार, सैय्यद अफजल, पार्षद छोटेलाल रामटेके, हितेश गोन्नाडे, पूनम बोदेलकर, मंडल अध्यक्ष हनीफ खान, निरंजन पासवान, कृष्णा मेश्राम, राहुल गजभिये, गोपी रजक, परस लहरे, विशाल गढ़े, जितेंद्र साहू, शैलेश ठावरे, शेख अनीश, महेश साहू, किशन सिन्हा, हिमांशु बंजारी, सलीम खान, अंसार खान, गोपाल सिन्हा, तसलीम खान, हरि साहू, जुगुनू ठाकुर, दीपक यादव, रमणीक यादव, ऋषि रजक, रजत कुलदीप, चंचल देवांगन, प्रियेश मेश्राम, जुनैद खान, विशाल श्रीवास, घनश्याम विश्वकर्मा, टी. नागभूषण राव, मोहित कोचरे, संतोष मंडल, अशोक मंडल, प्रमोद सोनटके, दुष्यन्त पासवान, कुंदन वाहने, जीतू वर्मा, राहुल पासवान, सोनू साहू, विकास पासवान, राकेश निषाद, विक्की यादव, अरविंद पासवान, बहादुर रजक, महेश निषाद, निखिल यादव, परमानंद तिवारी, शीतल यादव, कुशल यादव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे।