Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने ली एसएलआरएम सेंटर प्रभारियों की बैठक

आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने ली एसएलआरएम सेंटर प्रभारियों की बैठक

2
0

राजनांदगांव। स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने एवं कचरा पृथककरण के लिये जन जागरूकता लाने आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने एसएलआरएम सेन्टर प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान मे रखकर प्रभारियों से चर्चा कर प्रतिदिन घर घर कचरा एकत्रित करने सतप्रतिशत यूजर चार्ज वसूली करने के निर्र्देश दिये।
निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने एसएलआरएम सेन्टर प्रभारियो से कहा कि स्वच्छता दीदीया प्रतिदिन डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कर एस.एल.आर.एम. सेन्टर में कचरा पृथककरण करती है। कुछ लोगांे के द्वारा गीला एवं सुखा कचरा अलग अलग न देकर एक साथ देते है, जिससे कचरा पृथककरण में असुविधा होती है। उन्होंने कहा कि कचरा पृथककरण एवं स्वच्छता के लिए जनजागरूकता अभियान चलाना है और अभियान से नागरिकों को स्वच्छता से जोडना है। नगारिको से फिडबैक लेना है, इस अभियान का मूल उद्देश्य स्त्रोत पर कचरे का पृथककरण करना है। इसका मतलब घर में ही कचरे को हरा डब्बा में गिला कचरा एवं नीला डब्बा में सुखा कचरा पृथककरण किया जाए, इसके लिये लोगों को जानकारी देवे।
कचरा संग्रहण एवं पृथककरण के संबंध में सेन्टर प्रभारियों से आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने जानकारी ली। प्रभारियों ने अपना अनुभव साझा कर जानकारी देते हुये बताया कि कुछ लोगों के द्वारा कचरा पृथक कर नही दिया जाता इसके लिये उन्हें समझाईस दी जाती है और उनके घर के सामने कचरा पृथककरण कर दिखाया जाता है। जिसका प्रभाव भी पड रहा है और लोग अलग अलग कर कचरा दे रहे है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के द्वारा यूजर चार्ज भी नहीं दिया जाता और डस्टबिन की मांग की जाती है। इस पर आयुक्त ने कहा कि सभी सेन्टर सुपरवाईजर प्रतिदिन अपने अपने क्षेत्र के मकानों का सर्वे करे और जिन मकानों से यूचर चार्ज नहीं मिल रहा है, उनकी सूची बनावे, रजिस्टर में इंद्राज करे व उन्हें समझावे कि यूजर चार्ज से ही स्वच्छता दीदीयों का वेतन दिया जाता है तथा गिला सुखा कचरा अलग अलग रखने घर मेें ही कचरा पृथककरण करने समझाईस देवे।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि एसएलआरएम सेन्टर में प्रतिदिन आये हुये कचरे की उसी दिन पृथककरण करे तथा खाद बनाने की प्रक्रिया करे,बने हुये खाद का विक्रय करे। एसअलआरएम सेन्टरों को दुरूस्त रखे, उन्होंने पी.आई.यू. से कहा कि प्रतिदिन सेन्टरों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करे। साथ ही सभी खराब गाड़िया जल्द सुधार किया जाये, इसके अलावा जिन गाड़ियों की स्पीकर खराब है, उसे भी सुधारा जाये और प्रत्येक गाड़ी में घर से कचरा निकालने संबंधी गाना बजाया जाये तथा गीला कचरा सुखा कचरा अलग अलग डब्बे में रखने एवं घर में ही कचरा पृथककरण करने संदेश भी बजाया जाये। उन्होंने कहा कि नागरिको को स्वच्छता के महत्व को बतावे, गिला सुखा कचरा अलग अलग देने, प्रतिबंधित प्लांस्टिक झिल्ली, पन्नी का उपयोग नही करने तथा कचरा या मलमा नाली व सड़क में नही डालने समझाईस देवे। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान प्राप्त करने कार्य योजना बनाकर कार्य करे। बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, मिशन क्लीन सिटी सहायक प्रभारी श्री पवन कुर्रे, जिला समन्वयक एस.बी.एम. श्री देवेश साहू व श्री कीर्तन साहू सहित एस.एल.आर.एम. सेन्टर प्रभारी उपस्थित थे।