Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON राजनांदगांव शहर में पुलिस की कांबिंग गश्त, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

राजनांदगांव शहर में पुलिस की कांबिंग गश्त, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

3
0

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

अभियान के तहत 03 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने थाना कोतवाली, थाना बसंतपुर और पुलिस चौकी चिखली के संवेदनशील क्षेत्रों में सघन गश्त की। इस कांबिंग गश्त में कुल 60 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। गश्त के दौरान, गली-मोहल्लों, सार्वजनिक स्थलों और सुनसान क्षेत्रों में 45 से अधिक असामाजिक और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।

कांबिंग गश्त के प्रमुख क्षेत्र:
थाना कोतवाली: लखोली क्षेत्र, बैगपारा, दुर्गा चौक, राजीव नगर

पुलिस चौकी चिखली: 16 खोली स्टेशन, शंकरपुर, शांति नगर, मोतीपुर, रामनगर

थाना बसंतपुर: कुआँ चौक, नंदई चौक, इंदिरा नगर चौक, डबरीपारा

गश्त के दौरान पुलिस ने सक्रिय गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की। इसके साथ ही, पुलिस ने पूर्व में अपराध में संलिप्त रहे नाबालिगों के घर जाकर उनके माता-पिता को समझाइश दी कि वे बच्चों को रात्रि समय में अनावश्यक रूप से बाहर न घूमने दें।

इस कांबिंग गश्त अभियान में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री एलेक्जेंडर किरो, एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केसरी नंदन नायक सहित सभी संबंधित थाना और चौकी प्रभारी अपने-अपने दल-बल के साथ उपस्थित रहे।

राजनांदगांव पुलिस द्वारा इस प्रकार की कांबिंग गश्त आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी, जिससे शहरवासियों में सुरक्षा की भावना बनी रहे और अपराधियों के बीच भय का वातावरण कायम हो।