Home छत्तीसगढ़ CG: पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना...

CG: पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना बसंतपुर, राजनांदगांव पुलिस द्वारा एक सराहनीय एवं मानवीय कार्यवाही की गई…

2
0

👉 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना बसंतपुर, राजनांदगांव पुलिस द्वारा एक सराहनीय एवं मानवीय कार्यवाही की गई।

👉 सज्जन नागरिक की सूचना पर एक वृद्ध महिला को सुरक्षित खोजकर उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया।

👉 उक्त वृद्ध महिला विगत 25–30 दिनों से अपने गृहग्राम से भटकते हुए विभिन्न स्थानों पर दर-दर भटक रही थी।

👉 वृद्ध महिला को सकुशल पाकर उनके परिजनों द्वारा राजनांदगांव पुलिस एवं संस्कारधानी वासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

👉 राजनांदगांव पुलिस आम नागरिकों से इसी प्रकार सहयोग एवं संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील करती है।

मामले का संक्षिप्त विवरण :-

दिनांक 28.01.2026 को रात्रि लगभग 11:00 बजे पेट्रोलिंग के दौरान थाना बसंतपुर की पेट्रोलिंग पार्टी को प्रभात नगर वार्ड निवासी एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि लगभग 70 वर्ष की एक वृद्ध महिला लालबाग सिंधी कॉलोनी, रॉयल किड्स स्कूल के पास सड़क किनारे अकेली अवस्था में लेटी हुई है।

सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर तस्दीक की गई, जहाँ एक वृद्ध महिला लालबाग–प्रभात नगर रोड पर अकेली अवस्था में पाई गई। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम शीतला यादव, पति कमीशन यादव, उम्र 74 वर्ष, निवासी ग्राम पथरिया, जिला मुंगेली बताया। महिला ने बताया कि वह लगभग 25–30 दिनों से अपने घर से भटकते हुए यहां तक आ गई है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक  राजनंदगांव सुश्री अंकिता शर्मा को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर ,स्थानीय वार्डवासियों एवं नगरवासियों के सहयोग से वृद्ध महिला की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई, जिसके माध्यम से महिला के परिजनों की पहचान हुई। इसके पश्चात महिला के भतीजे सुखलाल यादव से मोबाइल द्वारा संपर्क किया गया, जिन्होंने रात्रि होने के कारण तत्काल राजनांदगांव पहुंचने में असमर्थता जताई।

इस दौरान वृद्ध महिला के लिए भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था की गई तथा नगर निगम के आश्रय स्थल में सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया गया। संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराई गई।

दिनांक 29.1.2026 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों के समक्ष  वृद्ध महिला शीतला यादव को उनके भतीजे सुखलाल यादव के सुपुर्द किया गया। अपनी बुआ को सकुशल पाकर सुखलाल यादव एवं उनके परिजनों द्वारा राजनांदगांव पुलिस तथा स्थानीय संस्कारधानी वासियों की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू (थाना प्रभारी, बसंतपुर), प्र.आर. दीपक जायसवाल, म.प्र.आर. मेनका साहु, आर. अतहर अली, जामिन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर एवं रूपेन्द्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।