Home देश Pune Chunav Results 2026 Live: पुणे की 165 में से 122 सीटों...

Pune Chunav Results 2026 Live: पुणे की 165 में से 122 सीटों के रुझान;

3
0

Pune Municipal Corporation Results 2026 LIVE Updates: पुणे नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना के ताजा रुझानों पर नजर डालें तो भाजपा की स्थिति काफी मजबूत है। 165 सीटों में से 122 के रुझान अब तक आ चुके हैं।

इसके मुताबिक, बीजेपी 90 सीटों पर आगे है। अजित पवार की एनसीपी को 20 सीटों पर बढ़त हासिल है। कांग्रेस को 10 और शिवसेना को 2 सीटें मिलती दिख रही हैं। मतदान 15 जनवरी को संपन्न हुआ था। पीएमसी शहर के जटिल बुनियादी ढांचे, शहरी रखरखाव और नागरिक सुविधाओं का प्रबंधन करता है।

इस बार पीएमसी चुनाव में 41 वार्डों में 1,165 उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी है। कुल 165 सीटों पर मुकाबला हो रहा है। इससे पहले, 2017 के पिछले चुनाव में 162 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 97 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) 39 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। शिवसेना को 10, कांग्रेस को 9, निर्दलीय को 4, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को 2 और AIMIM को 1 सीट मिली थी।

Pune Chunav Results 2026 Live: पुणे नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना के ताजा रुझानों पर नजर डालें तो भाजपा की स्थिति काफी मजबूत है। 165 सीटों में से 122 के रुझान अब तक आ चुके हैं। इसके मुताबिक, बीजेपी 90 सीटों पर आगे है। अजित पवार की एनसीपी को 20 सीटों पर बढ़त हासिल है। कांग्रेस को 10 और शिवसेना को 2 सीटें मिलती दिख रही हैं।

Pune Chunav Results 2026 Live: ताजा रुझानों के अनुसार, पुणे में भाजपा 90 सीटों पर आगे चल रही है। अजित पवार की एनसीपी को 20 सीटों पर बढ़त है। शरद पवार की एनसीपी को 1 सीट और कांग्रेस 9 सीट पर लीड कर रही है।

Pune Chunav Results 2026 Live: ताजा रुझान के अनुसार, पुणे में भाजपा 50 सीटों पर आगे हो गई है। अजित पवार की एनसीपी 4 सीटों पर आगे चल रही है। शरद पवार की एनसीपी को 5 सीटों और कांग्रेस को 7 सीटों पर बढ़त हासिल है।

Pune Chunav Results 2026 Live: पुणे में शंकर महाराज मठ-बिबवेवाड़ी क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 से भाजपा के 3 उम्मीदवार जीत गए हैं। पूरे पुणे में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है। पुणे में भगवा लहराता दिख रहा है।

Pune Chunav Results 2026 Live: पुणे में भाजपा की बढ़त और मजबूत हो गई है और अब वह 48 सीटों पर आगे चल रही है। टीवी चैनलों पर शुरुआती रुझानों के अनुसार, अजीत पवार की एनसीपी 3 सीटों पर आगे है। इसी बीच, शरद पवार की एनसीपी 2 सीटों पर और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है।

Pune Chunav Results 2026 Live: पुणे नगर निगम चुनाव में बीजेपी शानदार प्रदर्शन करते दिख रही है। अब तक की गिनती में भाजपा 32 सीटों पर आगे चल रही है। एनसीपी को 14 सीटों पर बढ़त हासिल है।

Pune Chunav Results 2026 Live: पुणे महानगरपालिका (PMC) चुनाव 2026 के लाइव अपडेट्स: पहली बार मतगणना बिना आधिकारिक मतदान प्रतिशत घोषित हुए शुरू हुई। पुणे महानगरपालिका चुनाव में मतगणना आज सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है, लेकिन राज्य चुनाव आयोग की ओर से कल के मतदान का आधिकारिक प्रतिशत रात तक घोषित नहीं किया गया। यह पहला मौका है जब मतगणना बिना वोटर टर्नआउट प्रतिशत के शुरू हुई। कल रात तक प्रतिशत का इंतजार था, लेकिन अधिकारी इसे जारी नहीं कर पाए।

PMC Election Results 2026 LIVE Updates: मुंबई में 2017 की तरह सभी 227 चुनावी वार्डों में एक साथ के बजाय चरणबद्ध तरीके को अपनाने से शुक्रवार सुबह मतगणना शुरू होने पर नतीजों की घोषणा में देरी हो सकती है। महानगर पालिका के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बृहस्पतिवार को हुए मतदान की गणना महानगर के 23 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

PMC Election Results 2026 LIVE Updates: सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘न कोई दोस्त था, न कोई दुश्मन। दोस्त दुश्मन बन गए और दुश्मन दोस्त तथा अजीबोगरीब रिश्ते बन गए।’ उन्होंने कहा कि कहीं कांग्रेस और भाजपा ने हाथ मिलाया। कहीं भाजपा और एआईएमआईएम ने हाथ मिलाया। कहीं एक ही पार्टी के दो धड़े फिर से एक साथ आ गए। इन सबका नतीजों पर क्या असर होगा? मैं भी बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

PMC Election Results 2026 LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि महाराष्ट्र अजीबोगरीब संबंधों के दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां दोस्त, दुश्मन बन जाते हैं और दुश्मन, दोस्त। अब्दुल्ला ने 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान के बीच राज्य का दौरा किया। पुणे और पिंपरी-चिंचवड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के एक साथ आने और अंबरनाथ तथा अकोट में भाजपा, कांग्रेस और एआईएमआईएम पार्षदों के चुनाव बाद गठजोड़ का जिक्र करते हुए उन्होंने टिप्पणी की कि राजनीतिक माहौल अजीब हो गया है।

PMC Election Results 2026 LIVE Updates: महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने पुणे में स्थानीय नगर निकाय चुनावों में मतदान प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की उंगलियों पर लगी चुनावी स्याही को जानबूझकर मिटाने और फर्जी मतदान के आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी।