Home छत्तीसगढ़ RAIPUR शीतलहर चलने की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट, न्यूनतम तापमान में वृद्धि...

शीतलहर चलने की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट, न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना…

12
0

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाको में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। अगले 2 दिनों तक प्रदेश में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना

वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, कोरिया और कोरबा जिले में शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में तापमान में कमी आने के साथ ही हल्की बारिश भी होगी।

सबसे ठंडा रहा अंबिकापुर

मौसम विभाग ने बताया कि, फिलहाल पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है। बीते दिनों को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।