Home देश रिटायर्ड इलेक्ट्रिशियन के बेटे दुर्ग के देवेश साहू ने CGPSC 2025 में...

रिटायर्ड इलेक्ट्रिशियन के बेटे दुर्ग के देवेश साहू ने CGPSC 2025 में किया टॉप

6
0

भिलाई के देवेश प्रसाद साहू ने दो बार असफल होने के बाद लगातार मेहनत से CGPSC 2025 में प्रदेश में पहली रैंक हासिल की। रिटायर्ड इलेक्ट्रिशियन के बेटे ने साबित किया कि निरंतर प्रयास सफलता की कुंजी है।

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में 20 नवंबर की देर रात छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) का फाइनल रिज़ल्ट जारी हुआ है। इस परीक्षा में दुर्ग के देवेश साहू ने पहली रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया। देवेश ने कड़ी मेहनत और लगन से 773.5 अंक पाकर पूरे राज्य में टॉप किया है। रिज़ल्ट के बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर है।
भिलाई के रहने वाले देवेश एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता भिलाई स्टील प्लांट में इलेक्ट्रिशियन थे और अब रिटायर्ड हो चुके हैं। देवेश ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका यह सफर बेहद संघर्षों और मेहनत से भरा रहा है। दो बार असफल होने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और तीसरे प्रयास में न सिर्फ परीक्षा पास की बल्कि पूरे राज्य में टॉप कर दिखाया।

दो वर्षों तक किया स्वअध्ययन

देवेश ने जगदलपुर स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने अफसर बनने का सपना पूरा करने के लिए CGPSC की तैयारी शुरू की। बिलासपुर में उन्होंने दो साल तक कोचिंग की। दो बार असफल होने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सेल्फ स्टडी करने का फैसला किया। वह दिन में लगभग 14-15 घंटे पढ़ाई करते थे।

निरंतर प्रयास सफलता की कुंजी

देवेश ने बताया कि असफलताएँ केवल सीख देती हैं, और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। उनका कहना है कि कठिनाइयों से डरने की बजाय लक्ष्य के प्रति निरंतरता बहुत ज़रूरी है। CGPSC द्वारा घोषित परिणाम के बाद देवेश की सफलता से पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है।