“Numerology: मूलांक 2 वालों को पलकों पर बिठाकर रखते हैं ये लोग, इनसे करनी चाहिए शादी”
Numerology Number 2 Partner: किसी भी व्यक्ति की बर्थडेट से उसका मूलांक पता चल जाता है। अगर कुंडली ना हो तो भी मूलांक की मदद से किसी के बारे में भी मेजर चीजें जानी जा सकती हैं। किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 2 होता है।
मूलांक 2 वालों का ग्रह स्वामी चंद्रमा होता है। ऐसे में ऐसे लोग काफी इमोशनल, शांत और सेंसेटिव होते हैं। इस वजह से मूलांक 2 वालों को अपना पार्टनर बहुत सोच समझकर ही चुनना चाहिए। आज बात करेंगे मूलांक 2 वालों के लिए कौन से मूलांक के लोग सूटेबल हो सकते हैं।
मूलांक 2 वालों के लिए परफेक्ट हैं ये लोग न्यूमेरेलॉजी यानी कि अंकशास्त्र के हिसाब से मूलांक 2 वालों के लिए 1, 3, 4 और 6 मूलांक वाले जातक सबसे बेस्ट होते हैं।
मूलांक 1 वाला शख्स इनके लिए काफी आइडियल हो सकता है। मूलांक 1 और 2 दोनों स्वभाव से काफी अलग होते हैं लेकिन आपसी समझदारी से दोनों अच्छा बैलेंस बनाते हैं। इन दोनों की शादी में भरोसा ही सबसे बड़ी नींव होता है। मूलांक 3 वाले लोग काफी एनर्जेटिक और क्रिएटिव होते हैं और मूलांक 2 वालों के साथ इनकी खूब पटती है। इन दोनों के मिलने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है। मूलांक 4 वाले काफी प्रैक्टिकल होते हैं और इमोशनल मूलांक 2 वालों के लिए ये अच्छा सपोर्ट बनते हैं। वहीं मूलांक 6 और 2 की भी खूब बनती है।
ये भी पढ़ें- Numerology: मूलांक 1 वालों के लिए लकी होता है ऐसा पार्टनर, शादी के बाद आता है गुडलक इन लोगों से बचें मूलांक 2 वाले लोग मूलांक 2 के जातक अगर शादी के लिए लोगों से मिल-जुल रहे हैं तो उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सामने वाला व्यक्ति मूलांक 5, 7, 8 या फिर 9 का ना हो। इन चारों मूलांक के साथ नंबर 2 वालों की नहीं बनती है। ये चारों मूलांक 2 के साथ तालमेल नहीं बिठा पाते हैं। ऐसे में लड़ाई-झगड़े होने शुरू हो जाते हैं। साथ ही इनके बीच कोई इमोशनल स्पेस भी नहीं होता है।



