CG: सुकमा जिले के मिनपा कैंप में पदस्थ सीआरपीएफ के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली की गोली मारकर आत्महत्या ..
सुकमा जिले के मिनपा कैंप में पदस्थ सीआरपीएफ के जवान शशि भूषण कुमार ने शनिवार को अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
सुकमा जिले के मिनपा कैंप में पदस्थ सीआरपीएफ के जवान शशि भूषण कुमार ने शनिवार को अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ द्वितीय वाहिनी का एक कंपनी मिनपा में तैनात है। सुबह जवान अपने कैँप में थे, तभी गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद जवान शशि भूषण के कमरे की ओर भागे। यहां पर शशि भूषण खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पास ही उसकी सर्विस रायफल भी थी। आरंभिक पड़ताल में ही पता चल गया कि उसने आत्महत्या कर ली है।
हालांकि खुदकुशी की वजह नहीं पता चल सका है। इसकी जानकारी जवानों ने पुलिस व अधिकारियों को दी। शशि भूषण कुमार, गया जिला बिहार का निवासी है। मृतक जवान करीब पांच- छह दिन पूर्व अवकाश से कैंप लौटा था । उक्त घटना की पुष्टि सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने की।
अब तक 177 जवानों ने की आत्महत्या: हाल ही में विधानसभा के मानसून सत्र में, राज्य सरकार ने बताया था कि राज्य में पिछले साढ़े छह वर्षों (2019 से 15 जून, 2025 तक) में 177 सुरक्षाकर्मियों ने पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्याओं, शराब की लत और बीमारियों सहित विभिन्न कारणों से आत्महत्या की है।