Home छत्तीसगढ़ RAIPUR CG: तोमर बंधुओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा एक्शन आरोपियों के घर...

CG: तोमर बंधुओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा एक्शन आरोपियों के घर को कुर्क करने की कार्रवाई..

16
0

CG: तोमर बंधुओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा एक्शन आरोपियों के घर को कुर्क करने की कार्रवाई..

रायपुर के हिश्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपियों के घर को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। दोनों भाइयों के खिलाफ रायपुर के अलग-अलग थानों में 15 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। आरोपी पिछले 2 महीने से फरार चल रहे हैं

तोमर ब्रदर्स पर कानून का शिकंजा कसा, आशीलान मकान कुर्क, दोनों फरार भाइयों के खिलाफ रायपुर के थानों में दर्ज है 17 मामले, पुलिस ने आरोपियों पर रखा 5-5 हजार का इनाम, 2 महीने से फरार.

रायपुर में सूदखोरी के काले कारोबार से जुड़े तोमर ब्रदर्स पर अब कानून का शिकंजा कस गया है। एसडीएम एनके चौबे की मौजूदगी में प्रशासन ने भाठागांव स्थित उनके आलीशान बंगले को कुर्क कर लिया। इस संपत्ति में दोनों भाइयों का 1500-1500 वर्गफुट का हिस्सा है। सीजेएम कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई। आदेश के मुताबिक अब कोर्ट की अनुमति के बिना इस मकान में कोई भी परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा और न ही संपत्ति को बेचा जा सकेगा। इससे पहले रायपुर नगर निगम ने भी रोहित तोमर के अवैध ऑफिस पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया था।