Home छत्तीसगढ़ RAIPUR CG: थाने से फरार हुआ नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी,...

CG: थाने से फरार हुआ नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस प्रशासन में हड़कंप ..

8
0

थाने से फरार हुआ नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी, गिरफ्तार आरोपी ने हथकड़ी को खिसकाकर हाथ से निकाल लिया, थाना प्रभारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एक और केस दर्ज.

बिलासपुर: जिले के कोनी थाने से नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी फरार हो गया। इसकी जानकारी लगते ही थाने में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी तत्काल अधिकारियों को दी गई। इधर पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है। कोतवाली सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि सरकंडा क्षेत्र के मोपका गार्डन सिटी में रहने वाले स्वरित सिंह (20) को कोनी पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने कार्रवाई में जुटी थी। सुबह करीब चार बजे आरोपी हथकड़ी को खिसकाकर निकाल लिया। इसके बाद वह थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।