Home विदेश भारत उठा रहा रूस-यूक्रेन युद्ध का ‘फायदा’! हथियार बाज़ार में अपनी पकड़...

भारत उठा रहा रूस-यूक्रेन युद्ध का ‘फायदा’! हथियार बाज़ार में अपनी पकड़ कर रहा मज़बूत

22
0

रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल से ज़्यादा समय बीत चुका है और अभी भी दोनों देशों के बीच जंग जारी है। 24 फरवरी, 2022 को यह युद्ध शुरू हुआ था और इसके जल्द खत्म होने की संभावना नज़र नहीं आ रही है। इस युद्ध की वजह से अब तक भीषण तबाही मची है। दूसरे विश्व युद्ध (World War II) के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा युद्ध है। यूक्रेन में इस युद्ध की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। कई शहर तबाह हो गए हैं। रूसी सेना ने भी युद्ध में कई सैनिक गंवा दिए हैं। ऐसे में दोनों देशों को ही इस युद्ध की वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ा है। लेकिन इस युद्ध का भारत (India) ने ‘फायदा’ उठाया है। पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि भारत ने ऐसा कैसे किया? हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।