बिहार के गया से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान सुषमा देवी के रूप में हुई है। हत्या का आरोप सुषमा देवी के पति रमेश पर लगा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, और आरोपी पति की तलाश में छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार, घटना अतरी प्रखंड के टेटूआ गांव की है। सुषमा अतरी ब्लॉक में विकास मित्र के पद पर काम करती थी। वहीं आरोपी रमेश पटना में ट्रक चलाता है। बताया जा रहा है कि हत्या दोपहर करीब 12 बजे की गई। आरोपी पति ने घर में ही पत्नी को गोली मार दी और देसी कट्टा फेंककर फरार हो गया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।