Home Uncategorized अर्जुन कपूर ने जन्मदिन के बाद पोस्ट शेयर कर लेडी लव मलाइका...

अर्जुन कपूर ने जन्मदिन के बाद पोस्ट शेयर कर लेडी लव मलाइका अरोड़ा पर बरसाया प्यार, कही ये बात

1
0

बॉलिवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपना बर्थडे मनाया है। इस खास मौके पर अर्जुन की लेडी लव मलाइका अरोड़ा ने उनके लिए एक बेहद प्यार भरा पोस्ट शेयर किया था। जिसमें मलाइका ने अर्जुन को अपना सनशाइन बताया था। अब अर्जुन ने अपनी पोस्ट बर्थडे पिक शेयर करते हुए मलाइका को काफी रोमांटिक अंदाज में थैंक्स कहा है। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो भी शेयर की है।

एक्टर अर्जुन कपूर ने कुछ देर पहले ही इंस्टा पर अपनी तस्वीर शेयर की है। ये फोटो उनके जन्मदिन की है और इस दौरान वो मलाइका के साथ लंच डेट पर गए थे, साथ ही ये पिक भी मलाइका ने ही क्लिक की है। जिसे शेयर करते हुए जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वाले सभी लोगों को शुक्रिया कहा है साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के लिए भी एक मैसेज लिखा है। अर्जुन ने अपनी तस्वीर के कैप्शन में लिखा- ‘बर्थडे लंच पर सोच में फंस गया था। एक साल में कितने अंतर आ जाते हैं। एक साल पहले मैं निराश, थका हुआ और भ्रमित था, आज मैं नई ऊर्जा, जोश और दृढ़ संकल्प के साथ तैयार बैठा हूं कि मेरे जीवन में आने वाली किसी भी विपरीत परिस्थिति का मैं सामना करूं। बस उन सभी को स्वीकार करना चाहता हूं जो मेरे करीब हैं। जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया, मेरा समर्थन किया और मेरी देखभाल की। मेरे काम के साथी, प्रशंसक, दोस्त, परिवार और मेरा बच्चा मेरे साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद’ ।

इसी के साथ अर्जुन ने मलाइका के लिए लिखा है- ‘वह मुझे हमेसा अच्छा दिखाती है।’ फोटो में अर्जुन ने व्हाइट कलर की हूडी पहन रखी है और वो मुस्कुराते हुए खिड़की के बाहर देख रहे हैं। मलाइका और अर्जुन काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं फैंस ने भी अर्जुन को जन्मदिन पर ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दी थी। वहीं बहनें सोनम कपूर , खुशी कपूर, अंशुला कपूर, शनाया कपूर ने भी अर्जुन को बर्थडे विश करते हुए पोस्ट शेयर किया था।

बात करें, अर्जुन के वर्कफ्रंट की, तो ये साल फिल्मी करियर के हिसाब से एक्टर के लिए काफी अच्छा रहा । अर्जुन की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसके बाद उनकी एक और फिल्म को ओटीटी पर ही रिलीज किया गया जिसमें राकुल प्रीत भी थीं। इस फिल्म का नाम है ‘सरदार का ग्रैंडसन’ और इसे भी दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा खूब सराहा गया था। अब अर्जुन जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नज़र आने वाले हैं।