Home देश “भारतीय टीम की जीत से शुरू हुआ एशिया कप” भारतीय महिला क्रिकेट...

“भारतीय टीम की जीत से शुरू हुआ एशिया कप” भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में शानदार शुरुआत”

1
0

दुबई में चल रहे वुमेंस एशिया कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है।

पहले मैच में भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराकर ग्रुप A में पहले स्थान पर कब्जा किया। अब टीम का अगला मुकाबला हांगकांग, चाइना के खिलाफ होगा। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ भी एक महत्वपूर्ण मैच खेलना है। हांगकांग के खिलाफ, भारतीय टीम जीत की लय को बनाए रखते हुए अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना चाहेगी।

भारत और हांगकांग के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 3 सितंबर को खेला जाएगा।

मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा। भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, और लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

दुबई की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को अच्छी मदद मिल रही है।

थाईलैंड के खिलाफ भारतीय स्पिनरों ने इसका भरपूर लाभ उठाते हुए बेहतरीन गेंदबाजी की, जिसने भारत को बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हांगकांग के खिलाफ भी टीम को स्पिन विभाग से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है।

भारत ने थाईलैंड के खिलाफ तेज शुरुआत की थी।

10 ओवर के बाद टीम का स्कोर दो विकेट पर 101 रन था, और बड़ा स्कोर बनाना तय माना जा रहा था। लेकिन इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई, और टीम ने केवल 29 रन जोड़कर सात विकेट गंवा दिए, जिससे कुल स्कोर 159 रन तक ही सीमित रह गया। शेफाली वर्मा को छोड़कर अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके।