*रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पूर्व कैबिनेट मंत्री खूबचंद पारख का जन्मदिन, बधाइयों का लगा तांता*
*भाजपा,कांग्रेस,चेम्बर्स, गौशाला और सभी वर्गो ने पहुंच कर बधाईयां दी*
राजनांदगांव। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
राजनीति मे 6 दशको से सक्रिय रहने वाले भाजपा के कद्दावर नेता एवं प्रदेश भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी खुबचंद पारख के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं,सामाजिक एवं व्यापारी प्रतिनिधियो, पदाधिकारियों, समर्थकों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने श्री पारख को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा और देर रात्री तक शुभकामनाओं का तांता जारी रहा।
रक्षाबंधन और जन्मदिन का विशेष संयोग होने के कारण इस अवसर पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने श्री पारख से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किए तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं दूरभाष के माध्यम से भी उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला चलता रहा, जिसमें प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, एवं पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के साथ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव एवं एस पी अंकिता शर्मा, आयुक्त मरकाम सहित प्रमुख रूप से शामिल थे ।सोशल मिडिया मे हजारो समर्थको ने अपने नेता को बधाईयां प्रेषित की
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि खूबचंद पारख ने लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहते हुए संगठन एवं क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजपा के सांसद संतोष पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, महापौर मधुसूदन यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद अशोक शर्मा, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, सौरभ कोठारी डीकेश साहू, राजगामी अध्यक्ष पूर्णिमा साहू, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेशदत मिश्रा, राजेन्द्र गोलछा,विद्युत विभाग से विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि रूपचंद भीमनानी, भागचंद गिड़िया, राजा माखीजा, नमिताभ जैन, आशुतोष सिंह, अरविन्द बैद, देवल वल्यानी, नेमिचंद जैन, मनोज निर्वाणी, रानू जैन,जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू जिला पंचायत सदस्य किरण बारले, सिन्हा,एवं जागृति यदु, मोन्नू भंडारी डोंगरगढ़ से सुरेंद्र सिंह बनोवाना, विनोद खांडेकर रामजी भारती, हरविंदर मगे, सत्यप्रकाश मिश्रा,सुमित शर्मा, रमन डोंगरे, जसमीत बन्नोआना,विरेन्द्र भंडारी मनोज कांडे, प्रकाश बिंदल, गोलू गुप्ता के नेतृत्व मे दक्षिण मंडल, सुमित भाटिया के नेतृत्व मे उतर मंडल, खिलेश्वर एवं मनोज साहू के नेतृत्व मे ग्रामीण मंडल के, तथा सभी मंडल कुमरदा, खुज्जी, एल बी नगर, तुमडीबोड, छुरिया, डोंगरगांव, घुमका के अलावा अविभाजित राजनांदगांव के मानपुर मोहला, चौकी, खैरागढ़ तथा कवर्धा के विभिन्न पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने श्री पारख को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
*चेम्बर्स ऑफ कामर्स एवं गौशाला पिंजरापोल के लोगों ने किया स्वागत*
पिछले 50 वर्षों तक गौशाला पिंजरा पोल की अनवरत सेवा करने पर एवं चैंबर ऑफ़ कॉमर्स को प्रदेश स्तर पर स्थापित करने वाले खुबचंद पारख को गौशाला पिंजरा पोल के दामोदरदास मुंदड़ा, इंदर चंद कोठारी, देवीशरण खंडेलवाल, पुरुषोत्तम गांधी, श्रीचंद कोचर, सुरेश ओस्तवाल सहित सभी पदाधिकारी, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष कमलेश बैद, अरुण डुलानी, शिव अग्रवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानू बाफना, भीमन धनवानी, विनोद डड्ढा, तरुण लहरवानी, नगर निगम के अध्यक्ष पारस वर्मा सहित सभी पार्षद गण एवं सभी जनप्रतिनिधियों ने पारख को जन्मदिन की बधाई दी।
पत्रकार बंधुओ मे सबेरा संकेत सुशील कोठारी, अशोक पांडे, दीपांकर खोबरागढ़े, राजू सोनी ने भी जन्मदिन की बधाई दी है । इसके अलावा खैरागढ़ से वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत सिंह, पाड़ादाह से गोरेलाल वर्मा, ठेलकाडीह से भोज बंजारे, छुईखदान से नवनीत जैन, निकेश व्यास,अयूब खान ने भी बधाईयां दी है।
श्री खूबचंद पारख ने सभी शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर मिले स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं उनके लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगी।



