हेमू कालानी के राष्ट्रप्रेम और बलिदान को किया गया याद**
राजनांदगांव: पूज्य सिंधी पंचायत, हेमू कालानी नगर द्वारा 80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हेमू कॉलोनी चौक पर उनकी प्रतिमा के समक्ष गरिमामय समारोह आयोजित कर ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, पंचायत पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित होकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर हेमू कालाणी की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि होलाराम हिन्दुजा द्वारा मार्ल्यापण किया गया और वीर शहीदो को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
ध्वजारोहण के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ सलाहकार अर्जुनदास पंजवानी, आवतराम तेजवानी, अध्यक्ष मन्नुमल मोटलानी, ब्रम्हानंद बजाज,घनश्याम गंगवानी, डा के एस कांजवानी, अर्जुन गंगवानी, सुरेश सिंहानी, कौशल शर्मा ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका तथा युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करने पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का सफल संचालन अमर लालवानी एवं आभार प्रदर्शन महासचिव हरीश मोटलानी ने किया। सर्वप्रथम राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम का गाना प्रोफेसर आशानंद मखीजा एवं चंद्रपाल कटियारा तथा हरीश सोनी एवं नितिन बत्रा ने किया।
समारोह में विशेष रूप से वीर शहीद हेमू कालानी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को केंद्र में रखते हुए उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हेमू कालानी ने कम उम्र में ही देश की आजादी के लिए असाधारण साहस का परिचय दिया और मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए राष्ट्रप्रेम, साहस और त्याग की प्रेरणा है।
वरिष्ठ सलाहाकार अर्जुन दास पंजवानी ने कहा कि हेमू कालानी नगर का नाम ऐसे महान क्रांतिकारी के नाम पर होना स्वयं में गौरव की बात है। हमें उनके आदर्शों को केवल स्मरण तक सीमित न रखते हुए समाज और राष्ट्रहित में सकारात्मक कार्यों के माध्यम से आगे बढ़ाना चाहिए।
कार्यक्रम में समाज के बच्चो विशेषकर महक गिडवानी, कृतिका पंजवानी,वीणा कटियारा ने देश की परिस्थितियों पर व्याख्यान देखकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया भाविका गिडवानी, कृष्ण जेठानी, नमन लालवानी प्रव्या शर्मा, दृष्टि और भव्या लालवानी, दिव्यांश तोतवानी, दिवीशा तोतवानी, पूजा सोनी, आराध्य शर्मा, चाहत लालवानी नीति गंगवानी वंशिका पंजवानी ने अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता प्रमुख विष्णुसाव ने भी अपना सारगर्भित उद्बबोधन दिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी समाजजनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए संकल्प लिया। समारोह का वातावरण देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम की तैयारी में पंकज जेठानी की विशेष भूमिका रही।



