थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया**
👉 आरोपी के कब्जे से 154 ग्राम गांजा, अनुमानित कीमत ₹900/- जप्त किया गया।
👉 आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
👉 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
👉 अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपी:
कमलेश रामटेके, पिता कृष्ण देव रामटेके, उम्र 53 वर्ष, निवासी जोगीनगर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में थाना बसंतपुर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों तथा अवैध गांजा, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 13.08.2026 को थाना बसंतपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कमलेश रामटेके, निवासी जोगीनगर, राजनांदगांव द्वारा जोगीनगर रोड स्थित छोटू पान ठेला के पास अवैध रूप से गांजा बिक्री किया जा रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 154 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, कीमती लगभग ₹900/- जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की लगातार निगरानी की जा रही है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी प्रभावी वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।
सराहनीय भूमिका:
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक कौशलेश देवांगन, उप निरीक्षक इब्राहिम खान, प्र.आर. किशोर यादव, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।



