Home छत्तीसगढ़ cg” ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया प्रदेश का मान : भाजयुमो…”

cg” ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया प्रदेश का मान : भाजयुमो…”

3
0

राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री चिंटू सोनकर ने राष्ट्रमंडल खेल-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश एवं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी ने अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, कठोर परिश्रम और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

श्री चिंटू सोनकर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा ज्ञानेश्वरी यादव को ₹30 लाख की प्रोत्साहन राशि एवं आउट ऑफ टर्न डीएसपी पदोन्नति की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ेगा।

ज्ञानेश्वरी यादव के प्रथम राजनांदगांव आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चिंटू सोनकर के नेतृत्व में युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गायत्री मंदिर, दिल्ली दरवाजा से भव्य बाइक रैली निकालकर उनका स्वागत किया। शहर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर उनका पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ अभिनंदन किया गया।

श्री चिंटू सोनकर ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार खिलाड़ियों और मातृशक्ति को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्हें विश्वास है कि ज्ञानेश्वरी यादव भविष्य में भी देश और छत्तीसगढ़ का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित करती रहेंगी।