भाजपा कार्यालय राजनांदगांव में हुआ स्वागत एवं पूजन**
राजनांदगांव। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘समरसता संकल्प अभियान’ का शुभारंभ 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से किया गया है, जो 20 फरवरी 2027 (संत रविदास जयंती) तक निरंतर संचालित होगा।
इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय, राजनांदगांव में संत गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन कर अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के समरसता, समानता, सामाजिक न्याय, प्रेम और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया टेड़ेसरा में कलश यात्रा की स्वागत के लिए पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन समाज में व्याप्त ऊँच-नीच और भेदभाव के विरुद्ध समता एवं मानवता का प्रेरक संदेश देता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संतों और महापुरुषों के विचारों को समाज तक पहुँचाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से यह समरसता संकल्प अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर यह भी उल्लेख किया गया कि छत्तीसगढ़ में आयोजित भव्य कलश यात्राओं में हजारों श्रद्धालुओं, मातृशक्ति एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गुरु रविदास जी के समरसता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संदीप भट्टाचार्य, विजय रॉय, योगराज जगने, त्रिगुण टांक, रवि सिन्हा, दीपेश शेंडे, कबीर साहू, साकेत, करण कोसरे, अंकित गढ़वाल, रिभय यादव, रवि बंजारे, मनीष श्रीवास्तव, राजकमल ध्रुव, महेश मोहबे, कृष्णा तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संत गुरु रविदास जी के आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक समरसता, एकता एवं सद्भाव को सशक्त बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।



