मोहला। बस्तर मुन्ने अभियान अंतर्गत पात्र दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय दिव्यांगजन प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन 22 जुलाई को प्रातः 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहला (जिला चिकित्सालय परिसर) में किया जाएगा।
शिविर में चिन्हांकित पात्र दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं UDID (युडीआईडी) कार्ड बनाए जाएंगे। हितग्राहियों को पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा।
जिला प्रशासन ने संबंधित जनपद पंचायतों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के चिन्हांकित दिव्यांगजनों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।



