– आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया।
– आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश करने उपरांत जेल भेजा गया।
– आर्म्स एक्ट के आरोपी के विरूद्व थाना बसंतपुर में चोरी, आबकारी, मारपीट एवं हत्या के प्रकरण दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी
- गौरव यादव पिता दीपक यादव उम्र 22 साल निवासी नंदई चौक थाना बसंतपुर। (आर्म्स एक्ट)
नाम अनावेदकगण
- रोहण गनवीर पिता स्व0 संतोष गणवीर उम्र 24 साल निवासी प्रभातनगर थाना बसंतपुर।
- निखिल ढीमर पिता जीतू ढीमर उम्र 20 साल निवासी ढीमरपारा राजांदगांव थाना बसंतपुर।
- ऋषिदास मानिकपुरी पिता जीतू मानिकपुरी उम्र 19 साल निवासी रानीसागर ढीमरपारा थाना बसंतपुर
- शंकर रजक पिता बसंत रजक उम्र 27 साल निवासी बांसपाईपारा थाना बसंतपुर
घटना का संक्षिप्त विवरण
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना बसंतपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नंदई चौक मंच के पास सार्वजनिक स्थान पर धारदार लोहे का चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं आरोपी गौरव यादव पिता दीपक यादव निवासी नंदई यादवारपारा राजनांदगांव को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ।
आरोपी के विरुद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 341/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया.
सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में, उप निरीक्षक नरेश सार्वा, प्रशिक्षु उप निरी0 हीरामणी, राजीव चन्द्रा सउनि. आर0 राजू प्र0आर0 दीपक जायसवाल, महेन्द्र साहू, आरक्षक अतहर अली कुश बघेल, आशीष मानिकपुरी रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर,जमेन्द्र वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
आरोपी गौरव यादव का आपराधिक रिकार्ड
- अपराध क्रं0 397/19 धारा 34 ए आब0एक्ट
- अपराध क्रं0 220/20 धारा 379 भादवि0
- अपराध क्रं0 271/20 धारा 461,34 भादवि0
- अपराध क्रं0 398/20 धारा 294,323,506,34 भादवि0
- अपराध क्रं0 193/21 धारा 294,323,506,34 भादवि0
- अपराध क्रं0 218/23 धारा 435,34 भादवि0
- अपराध क्रं0 491/23 धारा 307,302,147,148,149 भादवि0 25,27 आर्म्स एक्ट



