Home छत्तीसगढ़ cg” समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक...

cg” समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना जनदर्शन का प्रमुख उद्देश्य…”

5
0

समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना जनदर्शन का प्रमुख उद्देश्य – नीलू शर्मा

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस अवसर पर प्राप्त विभिन्न आवेदनों का परीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्री शर्मा ने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदरणीय श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण एवं सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे, यही जनदर्शन कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि जनदर्शन के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

जनदर्शन के दौरान नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। श्री शर्मा ने विश्वास दिलाया कि जनहित से जुड़े प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा आम जनता की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।