Home छत्तीसगढ़ cg” सीएम हेल्पलाईन – गैंस सिलेंडर प्राप्त होने पर केवल ने खुशी...

cg” सीएम हेल्पलाईन – गैंस सिलेंडर प्राप्त होने पर केवल ने खुशी जाहिर की…”

3
0

ग्राम सलोनी के श्री केवल साहू को तत्काल मिली मदद”

राजनांदगांव। सीएम हेल्पलाईन शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में उपयोग एवं कारगर साबित हो रही है।

जिले में शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

सीएम हेल्पलाईन के माध्यम से जनमानस को शासन तक सीधी पहुंच कीे सुविधा मिली है तथा पारदर्शिता बढ़ी है।

राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सलोनी के श्री केवल साहू ने बताया कि उन्हें सीएम हेल्पलाईन के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान मिला है।

ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा था। वही लंबी कतार में लगने के बाद भी गैस सिलेंडर प्राप्त नहीं हो पा रहा था। जिससे उन्हें दिक्कत हो रही थी।

सीएम हेल्पलाईन 1076 में उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज की थी।

श्री केवल साहू ने बताया कि सीएम हेल्पलाईन में की गई शिकायत का त्वरित निराकरण किया गया और उन्हें गैंस सिलेंडर प्राप्त हो गया।

उन्होंने सीएम हेल्पलाईन पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सरकार द्वारा नागरिकों की समस्या के समाधान की दिशा में बहुत अच्छी पहल है।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को इस अभिनव पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।