Home छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर संगठन को नई मजबूती...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर संगठन को नई मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध — विधायक कुंवर सिंह निषाद…

9
0

गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा है कि यदि कांग्रेस संगठन और शीर्ष नेतृत्व उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपता है, तो वे इस दायित्व का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हैं और पार्टी द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीसीसी अध्यक्ष का चयन कांग्रेस हाईकमान और संगठन का विशेषाधिकार है।

यदि उन्हें यह अवसर मिलता है, तो उनकी प्राथमिकता प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को एकजुट करना, कांग्रेस की विचारधारा को गांव–गांव तक पहुंचाना, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखना और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना होगी।