छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आज सदन की कार्यवाही का दूसरा दिन है।
विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की अनुमति भी मांगी जाएगी, जिस पर सभी की नजर रहेगी।
पहले दिन अयोध्या राममंदिर चंदा पर गहमागहमी
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसूत्र सत्र के पहले दिन पंडवानी गायिका पद्मविभूषण डॉ तीजनबाई को श्रद्धांजलि दी गई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वरिष्ठ विधायकों ने तीजन बाई के अविस्मरणीय योगदान को याद किया।
इसके बाद राममंदिर चंदा विवाद पर सदन का माहौल गरम हो गया। पक्ष विपक्ष की नारेबाजी के बीच विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने विधानसभा मंगलवार तक स्थगित कर दी।



