Home छत्तीसगढ़ cg” डोंगरगढ़ में जिला स्तरीय रोजगार मेला का हुआ आयोजन…”

cg” डोंगरगढ़ में जिला स्तरीय रोजगार मेला का हुआ आयोजन…”

3
0

– रोजगार मेला में 17 आवेदकों को मिला तत्काल नियुक्ति पत्र”
– 105 आवेदकों का हुआ चयन”

राजनांदगांव । जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ परिसर में किया गया।

उप संचालक रोजगार श्री विष्णु कुमार केडिया ने बताया कि रोजगार मेला में विभिन्न नियोजकों द्वारा 327 आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया।

नियोजकों द्वारा प्रारंभिक स्तर पर विभिन्न पदों के लिए 105 आवेदकों का चयन किया गया। साथ ही मेला स्थल पर 17 आवेदकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। अन्य आवेदकों की चयन प्रक्रिया जारी है।

आवेदकों को रोजगार पोर्टल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। आगामी रोजगार मेला का आयोजन 5 अगस्त 2026 को किया जाएगा।

इच्छुक नियोजक ई-रोजगार पोर्टल पर रिक्तियां अधिसूचित कर सकते है। साथ ही रोजगार मेले में शामिल होने वाले इच्छुक आवेदक अपनी आईडी से लॉगिन कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।