Home छत्तीसगढ़ cg” बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार… पुलिस की त्वरित कार्रवाई…”

cg” बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार… पुलिस की त्वरित कार्रवाई…”

2
0
  •  थाना बसंतपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को महज 3 घंटे में किया गिरफ्तार।
  • भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
  • महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर राजनांदगांव पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी।

गिरफ्तार आरोपी

नाम – हरिश सोनवानी उर्फ कान्हा, पिता भोला सोनवानी, उम्र 35 वर्ष, निवासी प्रभात नगर, उड़िया मोहल्ला, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 02.07.2026 को प्रार्थिया ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ड्यूटी से घर लौटने पर उसने  हरिश सोनवानी उर्फ कान्हा को घर से निकलते देखा। पूछताछ करने पर उसकी नाबालिग पुत्री ने बताया कि आरोपी जबरन घर में घुस आया तथा उसकी इच्छा के विरुद्ध हाथ एवं बांह पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा और गलत काम करने की बात कही। पीड़िता द्वारा विरोध एवं शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट के आधार पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 307/2026 के तहत धारा 74, 331(1) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई। निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और घटना के मात्र 03 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने तथा पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में  उप निरीक्षक ईशा ओगरे,सउनि मनमोहन साहू, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, महिला प्रधान आरक्षक मेनका साहू, आरक्षक अतहर अली, आरक्षक कुश बघेल एवं थाना बसंतपुर के समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।