Home छत्तीसगढ़ cg” जनदर्शन कार्यक्रम जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान एवं सुशासन की दिशा में...

cg” जनदर्शन कार्यक्रम जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान एवं सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल – नीलू शर्मा..”

7
0

“जनदर्शन कार्यक्रम जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान एवं सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल – नीलू शर्मा”

पर्यटन मंडल अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री नीलू शर्मा  द्वारा आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को अध्यक्ष महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया।”

श्री नीलू शर्मा ने प्रत्येक आवेदक से आत्मीयता पूर्वक चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। प्राप्त आवेदनों में राजस्व, सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य जनहित से जुड़े विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे।”

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया तथा शेष मामलों के लिए निर्धारित समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।”

जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री शर्मा के समक्ष रखने का अवसर प्राप्त हुआ। इस पहल से शासन और जनता के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूती मिली है।”

श्री शर्मा ने कहा कि जनता की सेवा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से जनहित के कार्यों में लापरवाही न बरतने और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों से बचाने का आग्रह किया।”

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए जनदर्शन कार्यक्रम को जनकल्याणकारी पहल बताया। क्षेत्र के विकास एवं आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता रहेगा। जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।”