Home छत्तीसगढ़ खरीफ सीजन हेतु सहकारी समितियों में पर्याप्त खाद का भंडारण…

खरीफ सीजन हेतु सहकारी समितियों में पर्याप्त खाद का भंडारण…

1
0

– समितियों में 33277 मीट्रिक टन रासायनिक खाद वितरण के लिए उपलब्ध’
– समितियों में 18922.18 क्विंटल धान बीज का भंडारण’

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में खेती-किसानी कार्यों की तैयारी में तेजी आई है तथा खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता है।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने अधिकारियों से कहा है कि किसानों को परेशानी नहीं होना चाहिए और उन्हें खाद बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव में 4 जिले राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं कबीरधाम संबंद्ध है।

जिनमें अब तक लक्ष्य 148420 मीट्रिक टन के विरूद्ध 100423 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण सहकारी समितियों में किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 67.66 प्रतिशत है।

इसी प्रकार लक्ष्य के विरूद्ध कृषकों को 67146 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है, जो कुल भंडारण का 66.86 प्रतिशत है। किसानों की प्रति एकड़ उर्वरकों की वैज्ञानिक अनुशंसा सहित विभिन्न समूह तालिका प्रदाय किया गया है। प्राप्त तालिका एवं अनुशंसा अनुसार कृषकों को समितियों के माध्यम से खाद का वितरण किया जा रहा है।

खरीफ सीजन हेतु सहकारी समितियों में पर्याप्त खाद का भंडारण करवाया गया है। अब तक समितियों में 33277 मीट्रिक टन रासायनिक खाद कृषकों को वितरण हेतु उपलब्ध है।

सहकारी समितियों में कृषकों की मांग अनुरूप खाद भंडारण सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त मात्रा में आरओ व डीडी जारी किया जा रहा है, जिससे कृषकों को खाद मिलने में कोई परेशानी नहीं हो।

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में 18922.18 क्विंटल धान बीज का भंडारण किया गया है एवं कृषकों के मांग अनुरूप 9107.84 क्विंटल धान बीज का वितरण किया जा चुका है तथा 9814.34 क्विंटल धान बीज समितियों में स्कंध उपलब्ध है, जिसका वितरण कृषकों की मांग पर किया जाएगा।