Home छत्तीसगढ़ मिशन जल रक्षा – ग्राम पंचायत आसरा में बोरी बंधान से रूकेगा...

मिशन जल रक्षा – ग्राम पंचायत आसरा में बोरी बंधान से रूकेगा पानी, बढ़ेगा भू-जल स्तर…

1
0

राजनांदगांव। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम आसरा में मिशन जल रक्षा के तहत जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोरी बंधान का कार्य पूर्ण किया गया।

जिसका अध्यक्ष जनपद पंचयत डोंगरगांव श्रीमती रंजीता कपिल पडौती एवं अन्य जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने अवलोकन किया। अध्यक्ष जनपद पंचयत डोंगरगांव श्रीमती रंजीता कपिल पडौती ने कहा कि बोरी बंधान जैसे प्रयासों से गांव में जल संकट की समस्या का समाधान किया जा सकता है। बोरी बंधान जैसे प्रसासों से वर्षा के जल को रोककर भू-जल स्तर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी जा सकती है।

जनपद सदस्य श्रीमती अनिता पंचारी ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। सरपंच श्री शरद वैष्णव ने बताया कि सीमेंट की बोरियों में रेत-मिट्टी भरकर बनाए गए इस अस्थायी बंधान से नाले का पानी रूकेगा। बोरी बंधान से गांव में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और पशुओं के लिए भी पीने का पानी मिलेगा। जिससे आसपास के खेतों को रबी सीजन में सिंचाई का लाभ मिलेगा।

इस दौरान बताया गया कि मिशन जल रक्षा के तहत जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम पंचायत सुखरी, कु. भाठागांव, सालिकझिटीया, खम्हेरा में भी बोरी बंधान का कार्य किया गया है। साथ ही क्षेत्र में वर्षा ऋतु के पूर्व अधिक से अधिक वर्षा के जल को संरक्षित करने सभी छोटे नाले में बोरी बधान का कार्य करने अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर उपसरपंच श्रीमती अरूण बाई, श्री अंशुमान वैष्णव, सचिव श्री बिहारी लाल मंडावी, रोजगार सहायक श्री कौशल कुंजाम, समस्त पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।