Home छत्तीसगढ़ नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप निर्वाचन 2026 मतदान एवं...

नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप निर्वाचन 2026 मतदान एवं मतगणना तिथि को शुष्क दिवस घोषित…

2
0

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप निर्वाचन 2026 को संपन्न कराने कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके तहत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम अंतर्गत मतदान एवं मतगणना तिथि को शुष्क दिवस घोषित किया है। कलेक्टर ने जिले के देशी (कम्पोजिट) मदिरा दुकान घुमका को मतदान दिवस 1 जून 2026 के 48 घंटा पूर्व मदिरा दुकान को बंद करने तथा मतगणना तिथि 4 जून 2026 को सम्पूर्ण दिवस बंद रखने के निर्देश दिए है। इसी तरह विदेशी (कम्पोजिट) मदिरा दुकान सोमनी-सांकरा, एफएल 1 (ख-कम्पोजिट अहाता) एवं द ब्लिज क्लब एफएल 4 (क) सोमनी-सांकरा को मतदान तिथि 1 जून 2026 के 48 घंटे पूर्व मदिरा दुकान को बंद करने के निर्देश दिए है। शुष्क दिवस के दौरान अवैध मदिरा, धारण, परिवहन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।