Home छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार 2026 – जनसमस्या निवारण शिविर में जनमानस के समस्याओं का...

सुशासन तिहार 2026 – जनसमस्या निवारण शिविर में जनमानस के समस्याओं का हो रहा समाधान…

1
0

– अंजना कुंजाम ने महतारी वंदन योजना के लिए तत्काल कराया ई-केवायसी सत्यापन’
–  महिलाएं आर्थिक दृष्टिकोण से हो रही मजबूत’

राजनांदगांव: सुशासन तिहार में जनमानस के विभिन्न तरह की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। छुरिया विकासखंड के ग्राम जोब में श्रीमती अंजना कुंजाम ने बताया कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवायसी सत्यापन के लिए पहुंची थी। उन्होंने बताया कि जब जानकारी मिली कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवायसी सत्यापन कराना अनिवार्य है, तो वे शिविर में आयी है। जहां महतारी वंदन योजना के तहत तत्काल ई-केवायसी सत्यापन किया गया। श्रीमती अंजना कुंजाम ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत लगाया गया जनसमस्या निवारण शिविर जनमानस के लिए फायदेमंद है। शिविर में माध्यम से लर्निंग लाईसेंस, राशन कार्ड, राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि मिल रही है और महिलाएं आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत हो रही है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग, बच्चों की पढ़ाई, घर का सामान, कपड़ा, दवाई अन्य कार्यों में करती है। छोटे-मोटे खर्च के लिए प्राप्त राशि उपयोग करती हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आभार व्यक्त किया। ई-केवायसी होने से आगे भी महतारी वंदन योजना का लाभ ले सकेंगी।