Home छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार 2026 – जनसमस्या निवारण शिविर में जनमानस के समस्याओं का...

सुशासन तिहार 2026 – जनसमस्या निवारण शिविर में जनमानस के समस्याओं का हो रहा समाधान…

3
0

– सतीशा साहू ने महतारी वंदन योजना के लिए तत्काल कराया ई-केवायसी’
– सरकार दे रही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा’

राजनांदगांव” सुशासन तिहार में जनमानस के विभिन्न तरह की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तुमड़ीबोड़ में श्रीमती सतीशा साहू महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवायसी के लिए पहुंची थी। उन्होंने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से ई-केवायसी कराने के लिए परेशान थी। परिवार के सभी महिला सदस्यों का योजना अंतर्गत ई-केवायसी हो गया है, सिर्फ उनका रह गया है।

उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा फोन के माध्यम से ई-केवायसी कराने के लिए जानकारी दी गई और वह ग्राम तुमड़ीबोड़ में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंची, जहां महतारी वंदन योजना के तहत तत्काल ई-केवायसी किया गया। श्रीमती सतीशा साहू ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत लगाया गया जनसमस्या निवारण शिविर बहुत लाभप्रद है। शिविर में माध्यम से लर्निंग लाईसेंस, राशन कार्ड, राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि मिल रही है और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आभार व्यक्त किया। ई-केवायसी होने से आगे भी महतारी वंदन योजना का लाभ ले सकेंगी।