राजनांदगांव: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर घुमका नगर पंचायत के लिए 15 पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। यह सूची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव,संगठन महामंत्री पवन साय एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की सहमति से चुनाव संचालन समिति ने जारी की गई है।
भाजपा जिला मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व एवं जिला संगठन ने सभी 15 वार्डों में कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनाधार और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर प्रत्याशियों का चयन किया है।
घोषित पार्षद प्रत्याशियों की वार्डवार सूची इस प्रकार है:
वार्ड नं 1 से श्रीमति इन्द्राबाई वर्मा, वार्ड नं 2 से किशन सिंह चंदेल, वार्ड नं 3 से देवेन्द्र बघेल, वार्ड नं 4 से शैलेन्द्र वर्मा, वार्ड नं 5 से रूपनारायण साहू, वार्ड नं 6 से दिलीप पटेल, वार्ड ने 7 से गोबिंदा यादव, वार्ड नं. 8 से बहल राम वर्मा, वार्ड नं 9 से श्रीमती निशा वर्मा, वार्ड नं 10 से रोशन वर्मा, वार्ड नं 11 से खिलेश यादव, वार्ड नं 12 से सुनिता गंगेश्वर वर्मा, वार्ड नं 13 से श्रीमती लोकेश्वरी पात्रे, वार्ड नं 14 आलोक कुमार भारती, वार्ड नं 15 से श्रीमती रुखमणी वर्मा को भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।
जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत एवं चुनाव संयोजक मधुसूदन यादव ने कहा कि सभी प्रत्याशी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और गुमका नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखेंगे। भाजपा का लक्ष्य सभी 15 वार्डों में कमल खिलाकर गुमका में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है।



