Home छत्तीसगढ़ 27 मई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित…सहायिका पद के लिए 1 जून तक आवेदन...

27 मई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित…सहायिका पद के लिए 1 जून तक आवेदन आमंत्रित…

3
0

27 मई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित…

एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) अंतर्गत नवागांव वार्ड 1 क्रमांक 3 में सहायिका 1 पद के लिए प्राप्त आवेदनों के निरीक्षण एवं परीक्षण पश्चात आवेदकों की पात्र-अपात्र सूची जारी की गई है। जारी सूची के संबंध में दावा आपत्ति 27 मई 2026 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

सहायिका पद के लिए 1 जून तक आवेदन आमंत्रित…

एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र नवागांव वार्ड 1 क्रमांक 1 में सहायिका के 1 पद पर नियुक्ति हेतु 1 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई है। भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक निर्धारित तिथि तक ई-भर्ती पोर्टल URL http://aww.e-bharti.in/ पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय एवं पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।