राजनांदगांव: सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज 15 मई 2026 को राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत खुटेरी में आयोजित होने वाला जनसमस्या निवारण शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब यह शिविर राजनांदगांव विकासखंड के लिए आगामी 18 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों का निराकरण करेंगे तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। जिला प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे संशोधित तिथि 18 मई 2026 को आयोजित होने वाले शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।



