Home देश CBSE Board 12th Result 2026 Live: सीबीएसई ने जारी किया 12वीं क्लास...

CBSE Board 12th Result 2026 Live: सीबीएसई ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट..,

2
0

CBSE Board 12th Result 2026 Out: सीबीएसई बोर्ड की तरफ से 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी किया है. जिसे छात्र आधिकारिक साइट results.cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 13 मई 2026 को कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हुआ और बोर्ड ने रिजल्ट के साथ कई अहम आंकड़े और बदलाव भी साझा किए हैं. छात्र आधिकारिक साइट results.cbse.nic.in पर जाकर नतीजे देख सकते हैं.

इस साल कुल 17 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि करीब 16.8 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें से लगभग 15 लाख छात्र पास हुए हैं. इस साल कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा है, जो पिछले साल के मुकाबले कम है. 2025 में पास प्रतिशत 88.39% था, यानी इस बार करीब 3.19% की गिरावट दर्ज की गई है.

कैसे देखें नतीजे?

  • छात्र सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद “Senior School Certificate Examination (Class XII) Results” लिंक पर क्लिक करें.
  • फिर छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
  • अब सबमिट करते ही आपकी प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी
  • फिर छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं.