Home छत्तीसगढ़ जिला स्तरीय रोजगार मेला में 23 आवेदकों को दिया गया नियुक्ति पत्र…

जिला स्तरीय रोजगार मेला में 23 आवेदकों को दिया गया नियुक्ति पत्र…

1
0

राजनांदगांव: जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 6 मई 2025 को रोजगार कार्यालय तहसील परिसर राजनांदगांव में आयोजित किया गया। उप संचालक रोजगार श्री व्हीके केडिया ने बताया कि रोजगार मेला में विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल 357 आवेदकों का साक्षात्कार लिया और प्रारंभिक स्तर पर कुल 166 आवेदकों का का चयन किया गया। मेला स्थल पर 23 आवेदकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि अन्य आवेदकों की चयन प्रक्रिया जारी है। जिसकी सूचना रोजगार पोर्टल के माध्यम से दिया जाएगा।