राजनांदगांव: भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण के लिए एक अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति की शुरूआत की है। मिशन शक्ति अंतर्गत जिले में महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु संविदा जेण्डर विशेषज्ञ (अनुसूचित जनजाति) के 1 पद एवं संविदा आईटी असिस्टेंट (अनारक्षित) के 1 पद की पूर्ति हेतु 23 मई 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राजनांदगांव पिन कोड 491441 में पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम से आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी राजनांदगांव जिले की वेबसाईट एवं कार्यालय के सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है।



