Home छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार 2026 – किसानों के लिए सरकार मददगार :- रूपेश एवं...

सुशासन तिहार 2026 – किसानों के लिए सरकार मददगार :- रूपेश एवं धरम सिंह ने नि:शुल्क मछली जाल मिलने पर खुशी जाहिर की…

2
0

राजनांदगांव : सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बुढ़ानछापर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे ने मत्स्य कृषक रूपेश कुमार यादव ने नि:शुल्क मछली जाल मिलने पर खुशी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद तथा जंगल में निवास करने वाले किसानों के लिए सरकार मददगार है और किसानों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हमें यह मछली जाल नि:शुल्क मिला है।

निजी दुकान में जाकर लेने से 5 से 7 हजार रूपए खर्च होता। उन्होंने बताया कि ग्राम खुटीटोला में मत्स्य पालन का कार्य कर रहे है तथा उन्हें इससे अच्छी आमदनी हो रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत गांव-गांव में जनसमस्या निवारण शिविर लगाकर समस्याओं का समाधान कर रहे है और जनमानस को शासन की योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री को तहेदिल से धन्यवाद दिया। वहीं ग्राम पिटेपानी के मत्स्य कृषक श्री धरम सिंह उईके ने बताया कि नि:शुल्क मछली जाल मिलने पर बचत हुई है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मदद कर रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।