राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी जिला राजनांदगांव के जिला संगठन प्रभारी जितेन्द्र वर्मा की सहमति से जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 16 मंडलों में प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। इस निर्णय को आगामी चुनावी रणनीति और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जिला नेतृत्व के अनुसार, इन नियुक्तियों से पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ेगा और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से आम जनता तक पहुंचाया जा सकेगा।
मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारी
श्री सौरभ कोठारी – श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा (राजनांदगांव उत्तर)
श्री रोहित चंद्राकर – श्री हर्ष रामटेके (राजनांदगांव दक्षिण)
श्री तरुण लहरवानी – श्रीमती देव कुमारी साहू (राजनांदगांव ग्रामीण पूर्व)
श्री मुकेश बघेल – श्री ऋषि देव चौधरी (राजनांदगांव ग्रामीण पश्चिम)
श्री भावेश बैद – श्री किशुन यदु (डोंगरगढ़ शहर)
श्री अमित जैन – श्रीमती किरण बारले (डोंगरगढ़ ग्रामीण)
श्री रवि सिन्हा – श्री जैन कुमार मेश्राम (तिलई)
श्री अमर लालवानी – श्री मूलचंद भंसाली (घुमका)
श्री हिरेन्द्र साहू – श्री हरीश शर्मा (डोंगरगांव)
श्री कैलाश शर्मा – श्रीमती जागृति यादव (अर्जुनी)
श्री मूलचंद लोधी – श्री जैसल लाल बंटी (तुमड़ीबोड़)
श्री चंद्रिका डडसेना – श्री राम कुमार गुप्ता (मुसरा-मुरमुंदा)
श्री एम.डी. ठाकुर – श्री दादू राम सोनकर (लाल बहादुर नगर)
श्री जगजीत सिंह भाटिया – श्री मनोज बैद (कुमर्दा)
श्री अतुल रायजादा – श्री बोधन साहू (छुरिया)
श्री अजय पटेल – श्री चिंटू सोनकर (गैंदाटोला)
साथ ही, श्री राजा माखीजा को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठनात्मक कार्यों में और अधिक गति आएगी। संगठन का फोकस: “बूथ जीतो, चुनाव जीतो”
जिला भाजपा नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि सभी नव-नियुक्त प्रभारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। पार्टी का स्पष्ट लक्ष्य है कि हर बूथ तक मजबूत संरचना तैयार कर जनता के बीच विश्वास और सेवा का विस्तार किया जाए।



