Home छत्तीसगढ़ ‘भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषणा की गई’

‘भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषणा की गई’

4
0

राजनांदगांव: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेंद्र कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा एवं सहमति पर जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ की घोषणा की गई है जिसके अनुसार डॉ नीलेश सिंह को जिला संयोजक मनोनीत किया गया है।

डा० नीलेश सिंह को जिला संयोजक की जवाबदारी मिली

चिकित्सा के क्षेत्र में राजनांदगांव जिले की कमान डॉ नीलेश सिंह को जिला संयोजक बनाकर सौंपी गई है । भारतीय जनता पार्टी में समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर एवं विभिन्न प्रकार के हेल्थ मेडिकल कैंप का आयोजन चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से निरंतर किया जाता है । इसलिए इस प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ।

जिला सह संयोजक के रूप में डॉ पी.डी मानिकपुरी, डॉ हरीश चंद्र साहू, डा.आलोक भट्टाचार्य को महत्वपूर्ण जवाबदारी दी गई है ।

आज चिकित्सा प्रकोष्ठ की घोषणा होने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष तरुण लहरवानी,मंडल अध्यक्ष गोलु गुप्ता, प्रखर श्रीवास्तव, त्रिगुण टांक, नरेश कोचरे, गुलाब वर्मा, एवं रवि सिन्हा ने सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।