Home छत्तीसगढ़ CG: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में भाजपा द्वारा कांग्रेस का...

CG: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में भाजपा द्वारा कांग्रेस का पुतला दहन’

3
0

महिला मोर्चा व भाजयुमो के संयुक्त प्रदर्शन में गरजे युवा नेता’

राजनांदगांव: भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला राजनांदगांव एवं भाजपा महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में आज दिग्विजय कॉलेज के सामने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने के विरोध स्वरूप आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजयुमो एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही। इस दौरान कांग्रेस पार्टी एवं विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष चिन्टू सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें लोकसभा एवं विधानसभा में सशक्त भागीदारी देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करते हुए इसका विरोध किया है।

कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि देश की मातृशक्ति आगे बढ़े और नेतृत्व करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को केवल वोट बैंक समझा है और उनके अधिकारों से वंचित करने का काम किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन लाने वाला कदम था, जिसे कांग्रेस ने रोकने का प्रयास किया है। इससे देश की मातृशक्ति आक्रोशित है।

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा गायकवाड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा सहित हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का महिला विरोधी रवैया अब देश की जनता के सामने आ चुका है और आने वाले समय में मातृशक्ति इसका करारा जवाब देगी।

पुतला दहन के कार्यक्रम में महिलाओं में कांग्रेस के प्रति भारी आक्रोश था जो गगनभेदी नारों में और उनकी अभिव्यक्ति से व्यक्त हुआ,इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए महिला सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से आज कार्यक्रम में मिथलेश्वरी वैष्णव ,भाजयुमो जिला महामंत्री आशुतोष सिंह राजपूत  सुश्री पारुल जैन उपाध्यक्ष, मीना यादव उपाध्यक्ष, नेहा जैन उपाध्यक्ष, अर्जुनी श्रीमती संगीता मिश्रा मंत्री। सुहासिनी शीरसागर, आभा श्रीवास्तव मंत्री, सुश्री शैल यादव उत्तर मंडल अध्यक्ष मधु बैद दक्षिण मंडल अध्यक्ष, रामेश्वरी वर्मा मुसरा मुरमुंदा अध्यक्ष, निकिता श्रीरंगे भ.यु मो. अध्यक्ष, प्रेमा सोनकर मंडल सह कार्यालय मंत्री,  संध्या वर्मा वरिष्ठ, शशि सहारे,मंगल पटवा, नम्रता मोगर, पम्पा सिंहा,विम्मी अखिलेश श्रीवास्तव,शोभा साहू, लक्ष्मी साहू,सुश्री आरती वर्मा, मधु सोनवानी साहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवा वर्ग उपस्थित था।