Home देश इस सेकंड हैंड मार्केट में 1 लाख रुपये से शुरू होती है...

इस सेकंड हैंड मार्केट में 1 लाख रुपये से शुरू होती है गाड़ियों की कीमत, Creta और Seltos भी सस्ती’

3
0

महंगाई के इस दौर में मिडिल क्लास फैमिली के लिए कार खरीदना किसी सपने से कम नहीं है. अच्छी सैलरी वाले लोग तो कार कुछ ही सालों में खरीद लेते हैं, लेकिन बड़े परिवार और घरेलु खर्चों से परेशान लोग आज भी नई कार खरीदने से पहले कई बार सोचते हैं.

अगर आपका नई कार खरीदने का बजट नहीं है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप सेकेंड हैंड मार्केट से भी सस्ती कीमत पर कार खरीद सकते हैं. यहां से खरीदने पर आपको फायदा यह होगा कि काफी कम कीमत में आपको अपनी मनचाही कार मिल जाएगी. आइए डिटेल्स जान लेते हैं.

वैसे तो दिल्ली में कई जगह सेकंड हैंड कार मार्केट मौजूद हैं, जहां कारें और बाइक्स बेहद कम कीमत में मिल जाती है. इन्हीं में से एक रोहिणी सेकंड हैंड मार्केट भी है. यहां आपको महंगी-महंगी कारें काफी कम कीमत पर मिल जाएगी.

कितने लाख रुपये से शुरू होती है गाड़ी की कीमत?

यूट्यूब चैनल My Auto World 4.1 के मुताबिक, दिल्ली के रोहिणी में सेकेंड हैंड बाजार में आपको काफी कम दामों में गाड़ियां मिल जाएंगी. इस मार्केट में आपको मारुति ऑल्टो सिर्फ 1 लाख 15 हजार रुपे में मिल जाएगी. अगर आप मारुति डिजायर खरीदना चाहते हैं तो आपको यहां 2.5 लाख रुपये में मिल जाएगी.

सेकंड हैंड मारुति ब्रेजा खरीदने के लिए आपको 4.80 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे. Hyundai Creta खरीदने के लिए आपको 5 लाख रुपये के बजट में मिल जाएगी. Kia Seltos यहां आपको 7.21 लाख रुपये में मिल जाएगी. वहीं अगर आपको वैगनआर चाहिए तो यह गाड़ी आपको कंपनी फिटेड सीएनजी के साथ 2 लाख रुपये में मिल जाएगी. टाटा टियागो यहां पर आपको 3 लाख 17 रुपये में मिल जाएगी.

इन चीजों का रखें ध्यान

सेकंड हैंड गाड़ी खरीदते समय थोड़ा सतर्क रहना बहुत जरूरी होता है, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो. सबसे पहले गाड़ी के सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अच्छे से जांच लें, जैसे कि RC सही नाम पर हो और उसका ट्रांसफर ठीक तरीके से हो सके. इसके साथ ही गाड़ी की हालत भी ध्यान से देखें, क्योंकि कई बार बाहर से ठीक दिखने वाली गाड़ी अंदर से खराब हो सकती है.

अगर आप कम कीमत में अच्छी गाड़ी लेना चाहते हैं, तो जल्दबाजी करने के बजाय पहले पूरी जानकारी लें और हर चीज को ठीक से चेक करें. थोड़ी सी सावधानी आपको धोखाधड़ी या अनचाही दिक्कतों से बचा सकती है