Home देश Wipro का बड़ा धमाका, ₹15000 करोड़ के शेयर बायबैक का एलान, निवेशकों...

Wipro का बड़ा धमाका, ₹15000 करोड़ के शेयर बायबैक का एलान, निवेशकों की लगी लॉटरी’

3
0

Wipro Buyback 2026: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो (Wipro) के बोर्ड ने अपनी चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजों के साथ 15000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी दे दी है. विप्रो का यह बायबैक न केवल कंपनी के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बायबैक है, बल्कि यह निवेशकों के लिए एक सुनहरा मौका भी है.

अपने करोड़ों शेयर वापस लेगी कंपनी

Wipro के बोर्ड ने आज अपनी बैठक में कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन 15000 करोड़ रुपये से ज्यादा टोटल अमाउंट के लिए 60,00,00,000 तक पूरी तरह से भुगतान किए गए इक्विटी शेयर या कुल भुगतान की गई इक्विटी शेयर पूंजी का 5.7 परसेंट वापस खरीदने को मंजूरी दे दी है.

कुल मिलाकर विप्रो अपने निवेशकों से 60 करोड़ शेयर वापस खरीदेगी. इसके लिए कंपनी 15000 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है. बोर्ड ने इसके लिए 250 रुपये प्रति शेयर की कीमत तय की है, जो इसके शेयरों के मौजूदा भाव 210.20 रुपये के मुकाबले 19 परसेंट की बढ़त को दर्शाता है. यानी कि कंपनी आपसे एक शेयर 250 रुपये में खरीदेगी. मतलब निवेशकों के लिए यह बेहतर रिटर्न पाने का एक सुनहरा मौका है.

टेंडर ऑफर के जरिए होगा बायबैक

यह बायबैक टेंडर ऑफर के जरिए होगा. इसका मतलब है कि जिनके पास रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर होंगे वे एक निश्चित अनुपात में शेयर कंपनी को वापस बेच सकेंगे. शेयरों की संख्या कम होगी, तो कंपनी की प्रति शेयर आय कम होगी, जिसे लंबे समत तक शेयर की कीमत के लिए अच्छा माना जाता है. टेंडर ऑफर में कंपनी आपसे पूछती है कि क्या आप शेयर बेचना चाहते हैं? अगर आपने हांमी भर दी, तो कंपनी आपके बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर देगी. हालांकि, स्कीम का फायदा उठाने के लिए रिकॉर्ड डेट तक आपके पास कंपनी के शेयर होने चाहिए.

क्यों कंपनी करती है ऐसा?

जब कंपनी के पास नकद ज्यादा जमा हो जाता है और उसे लगता है कि उसके शेयर की कीमत कम है, तो वह बायबैक लेकर आती है. इससे बाजार में शेयरों की संख्या कम हो जाती है, जिससे भविष्य में वैल्यू बढ़ने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है.