राजनांदगांव” कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा ग्राम बुचाटोला थाना छुरिया में समारू राम धुर्वे के रिहायशी मकान से 15 बल्क लीटर हाथ भट्टटी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला श्री राजकुमार कुर्रे, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री निजाम शाह, श्री अनिल सिन्हा एवं श्री मनीष शामिल थे। इसी तरह उप निरीक्षक वृत्त डोंगरगढ़ श्री अनिल कुमार सिंह आबकारी, मुख्य आरक्षक श्री लालसिंह राजपूत , आरक्षक श्री भोजराज बंजारे के दल द्वारा राहुलकापा बरनालाकला में अज्ञात 90 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 1000 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। जिले में अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम के लिए होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को होटल, ढाबों की नियमित जांच करने एवं अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।



