Home देश Raj Panchak April 2026: 16 या 17 अप्रैल. कब खत्म हो रहे...

Raj Panchak April 2026: 16 या 17 अप्रैल. कब खत्म हो रहे हैं राज पंचक, जो शादियों के मुहूर्त में बने हुए हैं रोड़ा?

2
0

Panchak End Date 2026: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त का विशेष महत्व होता है. 14 अप्रैल को खरमास (सूर्य का मीन राशि से मेष में प्रवेश) होते ही मंगल कार्यों पर लगी पाबंदी हट गई है. लेकिन इसी बीच राज पंचक ने दस्तक दे दी है, जिसे लेकर कई लोग असमंजस में हैं कि आखिर शादियां और मांगलिक कार्यों के लिए क्या ये दिन शुभ होते हैं. आइए जानते हैं’

‘राज पंचक कब खत्म हो रहे हैं और शादी-ब्याह और बाकी शुभ कामों के लिए सही समय कब से शुरू होगा.’

16 या 17 अप्रैल कब होगा समापन?

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार पंचक सोमवार, 13 अप्रैल को शुरू हुए थे. इसे राज पंचक कहा जाता है. जिसका समापन 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर होगा. यानी 16 अप्रैल तक पंचक का प्रभाव पूरी तरह बना रहेगा और 17 अप्रैल को दोपहर बाद से सभी शुभ कार्यों के लिए रास्ता साफ हो जाएगा.

क्या राज पंचक अशुभ है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचक वह अवधि होती है जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में रहता है. इस दौरान पांच नक्षत्रों का संयोग बनता है, जिसे पंचक कहा जाता है. आम पंचक की तरह राज पंचक को पूरी तरह अशुभ नहीं माना जाता, लेकिन फिर भी मांगलिक कार्यों में सावधानी बरती जाती है.

क्या राज पंचक में शादी करना वर्जित है?

आमतौर पर पंचक के पांच दिनों को ज्योतिष में अशुभ माना जाता है और इस दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा, घर की छत डलवाना या अंतिम संस्कार जैसे कार्यों के लिए विशेष नियम होते हैं. मान्यता है कि पंचक के दौरान किए गए विवाह या अन्य शुभ कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं. इसी वजह से ज्यादातर लोग इस समय शादी से बचते हैं और पंचक खत्म होने का इंतजार करते हैं. लेकिन राज पंचक को अन्य पंचकों की तुलना में कम हानिकारक माना जाता है.

राज पंचक में क्या-क्या कर सकते हैं?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राज पंचक को अन्य पंचकों की तुलना में अशुभ नहीं माना जाता है. हालांकि, इसमें भी नए बड़े कामों की शुरुआत से बचने की सलाह दी जाती है. लेकिन इस दौरान सरकारी काम, जमीन-जायदाद से जुड़े कार्य सामान्य शुभ कार्य पूजा-पाठ, दान किए जा सकते हैं.